{"_id":"5c23b1a0bdec2257216b89e9","slug":"pithoragarh-affects-business-of-150-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Wed, 26 Dec 2018 10:21 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिले भर में बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे आम लोगों को दिक्कत हुई। बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले भर में लगभग 150 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पिथौरागढ़ की एसबीआई की सिमलगैर स्थित मुख्य शाखा में हड़ताली बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बैंक कर्मी लंबे समय से सम्मानजनक वेतनमान, पेंशन, पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी और एसबीआई में अन्य बैंकों का विलय नहीं करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। सभी सरकारी बैंकों के बंद रहने से पूरे जिले में 150 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। बैंकों में लेनदेन नहीं होने से लोगों को काफी असुविधा हुई। अधिकतर एटीएम से रुपये भी नहीं निकले। ऐसे में लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन