फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh-Tawaghat including several roads

पिथौरागढ़-तवाघाट समेत कई सड़कों पर गिरा मलबा

Sun, 22 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोेट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोेट Updated Sun, 22 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pithauragarh-Tawaghat including several roads
पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क में बंदरलीमा के पास गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट, थल-मुनस्यारी समेत कई सड़कों पर शनिवार रात हुई तेज बारिश से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इससे यह सड़कें बंद हो गई, इनमें से कुछ सड़कों को रविवार को खोल दिया गया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर बंदरलीमा में शनिवार रात बोल्डर आ गिरे। सुबह वाहनों का संचालन होने पर सड़क बंद होने का पता चला। सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी लगाकर बोल्डरों को हटवाया। बोल्डर इतने जबरदस्त थे कि उनको हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 9 बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा थल-मुनस्यारी सड़क रातापानी और बनिक में रात से बंद थी, सड़क दोपहर करीब एक बजे खुली। मदकोट-मुनस्यारी सड़क भी घिंघरानी में बंद थी, जो दोपहर में खुली। तवाघाट-नारायण आश्रम, सोबला-दर तिदांग, तवाघाट-पांगला, मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर यातायात बंद है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
मुनस्यारी 71 एमएम
धारचूला 50.2 एमएम
बेड़ीनाग 29 एमएम
डीडीहाट 25 एमएम
पिथौरागढ़ 25 एमएम
गंगोलीहाट 16 एमएम

कफत्योली में दो मंजिला मकान खतरे की जद में आया 
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के जाराजिबली ग्राम पंचायत के कफत्योली तोक में दो भाइयों हयात सिंह, चंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह का दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह वर्ती ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे तेज बारिश के दौरान भूस्खलन होने से इन दोनों भाइयों का संयुक्त मकान खतरे की जद में आ गया। दोनों परिवारों ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मकान को बचाने के लिए उपाय करने की मांग प्रशासन से की है। आपदा नियंत्रण कक्ष में भी मकान को खतरा होने की सूचना दे दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed