फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithauraagadh ko raashtreey star ke skoch skoch silvar avaard mila

पिथौरागढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिला

Thu, 28 Feb 2019 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 28 Feb 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
pithauraagadh ko raashtreey star ke skoch skoch silvar avaard mila
दिल्ली में स्कॉच अवार्ड प्राप्त करते परियोजना अधिकारी डीडी पंत। - फोटो : पिथौरागढ़
 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए पिथौरागढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड प्राप्त हुआ है। जिले को दो कांस्य पदक भी प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत ने यह अवार्ड प्राप्त किए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 और 2017-18 में  631 आवास बनाने का लक्ष्य जिले को प्राप्त हुआ था। 31 मार्च 2018 तक 248 आवास पूरे हो गए थे। वित्तीय वर्ष 2018-19 में बजट प्राप्त होने के पश्चात तेजी से काम किया गया और 631 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन लाभार्थी ऐसे थे, जिनका आवास बनाना काफी मुश्किल हो रहा था।

इसमें से मुनस्यारी के हरकोट के एक परिवार ऐसा था, जिसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी, बच्चे छोटे थे। इसके अलावा कनालीछीना के एक परिवार के दोनों लोग मानसिक रूप से बीमार थे। गंगोलीहाट का भी एक व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। इन तीनों परिवार के आवास बनाने में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर इन आवासों का निर्माण कराया। बताया कि ग्राम्या परियोजना के अंतर्गत 63 ग्राम पंचायतों में विधवा, दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आजीविका को बढ़ाने का काम किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed