फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pinjara in pali Bherang

पाली भेरंग में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pinjara in pali Bherang
गंगोलीहाट के पाली भेकुना में पिंजरा लगाते वन विभाग के कर्मी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाली भेरंग गांव में 10 वर्षीय बच्चे की तेंदुए के हमले में हुई मौत के बाद वन विभाग ने घटना स्थल के पास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

पाली भेरंग का गणेश कुमार उर्फ गोकुल (10 वर्ष) 20 जुलाई की रात अपनी बहन ममता और एक अन्य बच्ची कंचन के साथ सस्ता गल्ला की दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था कि तभी रास्ते में झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर गणेश को मार दिया था। एसडीओ अभिमन्यु ने मौका मुआयना कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वन विभाग उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले बाहर न घूमने देने के लिए कहा। कहीं भी तेंदुआ दिखने की सूचना विभाग को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विभाग ने घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर पिंजरा लगा दिया है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed