Uttarakhand: आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत, व्यास घाटी में बिगड़ी थी तबीयत
व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग में पंजाब के जालंधर निवासी आदि कैलाश यात्री की मौत हो गई है। यात्री की अचानक मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग में पंजाब के जालंधर निवासी आदि कैलाश यात्री की मौत हो गई है। यात्री का शव शनिवार को धारचूला लाया जाएगा। यात्री की अचानक मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर से 15 श्रद्धालुओं का दल आदि कैलाश के दर्शन के लिए आया था। दल के सदस्य मार्ग बंद होने से वाहन बदलकर बृहस्पतिवार काे गुंजी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब वह आदि कैलाश और गौरी कुंड के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी स्वदेश ननचहाल (44) पुत्र भारत भूषण निवासी जालंधर पंजाब की अचानक मौत हो गई। देर शाम को सेना की मदद से उसके साथी शव गुंजी लेकर आए। गुंजी थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि यात्री के शव को शनिवार को धारचूला लाया जाएगा।
ये पढ़ें- Pithoragarh News: न मैदान उतरीं, न पहाड़ चढ़ सकीं रोडवेज की बसें; दो दिन में हुआ 20 लाख रुपये का नुकसान
धारचूला में पोस्टमार्टम किया जाएगा। आदि कैलाश यात्रा के दौरान किसी यात्री की मौत का यह पहला मामला है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने यात्री के निधन पर दुख जताते हुए प्रशासन से बंद पड़ी धारचूला-गुंजी सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है।