{"_id":"64c152937b7b7084ba0a7cc1","slug":"piles-of-dirt-in-pithoragarh-multi-story-parking-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-2450-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मल्टी स्टोरी पार्किंग में लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मल्टी स्टोरी पार्किंग में लगा गंदगी का अंबार
Wed, 26 Jul 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मल्टी स्टोरी पार्किंग से नगर पालिका सिर्फ वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूल रही है। सफाई की ओर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र सफाई की मांग की है। करोड़ों रुपये से 250 वाहन क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग की नियमित देखरेख नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। कई स्थानों पर पार्किंग में लगी लोहे की चादर उखड़ने लगी हैं। कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने नगर पालिका से पार्किंग की सफाई करने और जिन स्थानों पर लोहे की चादर उखड़ी है। वहां पर नई चादर लगाने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि शीघ्र ही मल्टी स्टोरी पार्किंग की सफाई की जाएगी। संवाद
-- -- --
विज्ञापन