{"_id":"92d2af1a5afaed8d8b777e4606f75a07","slug":"picking-up-from-the-village-of-serra-dola-ulkadevi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरा गांव से उठा उल्कादेवी का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरा गांव से उठा उल्कादेवी का डोला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 30 Mar 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे सेरा गांव से उल्लास और जयकारे के साथ उल्का देवी का डोला उठा। इससे पहले नवरात्र की अष्टमी और नवमी को रात में सेरा गांव में उल्का देवी के जागर गाथा लगी। रविवार दोपहर बाद गांव के सभी लोग डोले को सजाने और पूजा अर्चना के लिए जुट गए। शाम को करीब छह बजे डोला गांव से उल्का देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ तो गांव के बच्चे, बूढे़ और महिलाएं डोले का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नतमस्तक हो गए। लोगों का यह अटूट विश्वास है कि उल्का देवी रोग और संकटों का निवारण करती है। साथ ही देवी की कृपा से गांव में किसी प्रकार की आपदा भी नहीं आती।
डोला कालसिन मंदिर, गंगनाथ मंदिर तक घूमने के बाद उल्का देवी मंदिर में पहुंचा। डोले की पूरे मंदिर परिसर की परिक्रमा कराई गई। डोले पर हर साल की तरह इस बार भी देवडांगर कवींद्र मेहता ही बैठे। आयोजन में लाल सिंह मेहता, गजेंद्र सिंह मेहता, होशियार सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह मेहता, सुरेंद्र सिंह मेहता के अलावा नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस नेता खीमराज जोशी समेत तमाम लोग शामिल हुए।