{"_id":"5e6bbb6b8ebc3ea4ab21132f","slug":"pharjee-sosaayatee-kholakar-1-72-karod-kee-thagee-maamale-mein-ek-giraphtaar-pithoragarh-news-hld3771006182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सोसायटी खोलकर 1.72 करोड़ की ठगी मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सोसायटी खोलकर 1.72 करोड़ की ठगी मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी सोसाइटी खोलकर ल ोगों से धोखाधड़ी करने वाले अर्थ कोआपरेटिव सोसाइटी के वांछित अभियुक्त को क?
- फोटो : PITHORAGARH
फर्जी सोसायटी खोलकर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अर्थ कोआपरेटिव सोसायटी के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस सोसायटी ने खाताधारकों को प्रलोभन देकर डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये हड़प लिए थे।
पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दान सिंह कठायत और कुछ अन्य लोगों ने 11 नवंबर 2019 को अर्थ ग्रुप सोसायटी के मालिक और शाखा प्रबंधक के खिलाफ एक करोड़ 72 लाख 98 हजार रुपये हड़पने की तहरीर दी थी। आरोप था कि सोसायटी के अधिकारियों ने उन्हें प्रलोभन देकर रुपये जमा करा लिए थे। इसके बाद सोसायटी का कार्यालय बंद कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली में आईपीसी की धारा 406/409/420/120इ के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुनस्यारी निवासी शाखा प्रबंधक आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संजय पूनिया, कांस्टेबल बलवंत बिष्ट और सुरेश चंद्र शामिल थे। कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि लोगों से की गई ठगी के मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागेश्वर जिले में भी सोसायटी ने लोगों से ठगी की थी। वहां पर भी गिरफ्तारियां हुई हैं।