फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance, playing drums in Tehsil Headquarters

ढोल-नगाड़े बजाकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन

Sat, 27 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 27 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Performance, playing drums in Tehsil Headquarters
शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज खुमती में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, जर्जर भवन की दशा सुधारने समेत कई मांगों को लेकर शनिवार को लोगों ने तहसील मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कुल 165 छात्रसंख्या वाले इस विद्यालय में 51 बालिकाएं भी पढ़ती हैं।

विज्ञापन


जीआईसी खुमती की हालत इतनी खराब है कि उसमें तीन साल से मुख्य विषयों के पद रिक्त हैं। विद्यालय भवन जर्जर हालत में है। आंगन की दीवार धंस गई है। गरीब परिवारों के बच्चे ही इस विद्यालय में पढ़ने जाते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार को खुमती की प्रधान विमला देवी और समाजसेवी गोपाल सिंह के नेतृत्व में गांव के लोगों ने विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के लिए आंदोलन किया। कहा कि यदि शिक्षकों की तत्काल तैनाती नहीं की गई तो अगले चरण में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि विद्यालय मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है, लेकिन इसकी दशा सुधारने की कभी कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन


विद्यालय खुलवाने के लिए लोगों ने लंबा संघर्ष किया था। जब विद्यालय खुला तो उसमें न तो शिक्षकों की तैनाती की गई और न किसी प्रकार की सुविधा दी गई। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा नेता बीडी जोशी ने कहा कि लोगों का गुस्सा यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रदर्शन में पीटीए अध्यक्ष मान सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, हरीश धामी, राकेश तिवारी, दीपक जोशी, कैलाश धामी, भूपेंद्र सिंह, लाल सिंह खंपा आदि थे। बाद में लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed