फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance of BSP

बसपाइयों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Performance of BSP
पिथौरागढ़ में डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आंबेडकर पार्क में हो रहे अवैध कब्जे से बसपा कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में पार्क बदहाल हो चुका है और अवैध कब्जे हो रहे हैं। बसपाइयों ने पार्क के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग की।

विज्ञापन


शुक्रवार को बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पार्क में अवैध रूप से एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। साथ ही पिछले दिनों पार्क में कब्जा कर गोशाला भी बना दी गई है। इससे पार्क मवेशियों का आश्रय स्थल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सुध नहीं लेने की तोहमत मढ़ी।
विज्ञापन


उन्होंने आंबेडकर वाचनालय में शौचालय सुविधा देने की भी मांग की। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान केशव कार्की, जगजीवन धुरियाल, नवीन कुमार, मदन सन्याल, भूपेंद्र कुमार, होशियार राम, बसंत कुमार, संतोष कुमार, फातिमा अंसारी, कमला देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed