{"_id":"5e00f8518ebc3e87f846dd52","slug":"performance-of-agents-in-case-of-no-deposit-pithoragarh-news-hld366745947","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में जमा धनराशि नहीं मिलने से नाराज अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी में जमा धनराशि नहीं मिलने से नाराज अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते अभिकर्ता। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
जमा धनराशि नहीं मिलने पर अभिकर्ताओं का प्रदर्शन
अनंतनिधि क्रेडिट कोआपरेटिव में जमा धनराशि नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
सोसायटी के संचालक ग्राहकों के रुपये लेकर गायब हो गए
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। अनंतनिधि क्रेडिट कोआपरेटिव में जमा धनराशि नहीं मिलने से अभिकर्ताओं में आक्रोश है। शिकायत के पांच माह बाद भी पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अभिकर्ताओं ने कहा कि धनराशि नहीं मिलने से ग्राहक उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे उनका घरों से निकलना दूभर हो गया है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सोसाइटी के अभिकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सोसाइटी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। अभिकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में पिथौरागढ़ में अनंतनिधि क्रेडिट कोआपरेटिव की शाखा खोली गई थी। इसमें एक हजार से अधिक ग्राहकों के करोड़ों रुपये जमा थे। जून 2019 में सोसायटी के संचालक ग्राहकों के रुपये लेकर गायब हो गए। इस मामले में कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस ने कुछ दिन तक शाखा के प्रबंधक से पूछताछ की। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जमा धन नहीं मिलने से ग्राहक उन्हें परेशान कर रहे हैं। अभिकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सोसाइटी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अभिकर्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही जमा धनराशि नहीं मिली तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहनी उपाध्याय, भैरव दत्त, भूपेंद्र सिंह, गोविंद, सुरेश चंद्र, जानकी, जगदीश चंद्र, नंदा देवी, माधवी, गीता बिष्ट, कैलाश पांडे, अनीता, मंजू चंद, लीलाधर, लक्ष्मी दत्त, किशोर, गोविंद ऐरी, मनोज जोशी, निर्मल आदि शामिल रहे।
फोटो- 23पीटीएच 05पी-