फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People's poet Girda remembered through folk songs on his death anniversary

Pithoragarh News: जनगीतों के साथ पुण्यतिथि पर याद किए गए जनकवि गिर्दा

Sun, 23 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
People's poet Girda remembered through folk songs on his death anniversary
पिथौरागढ़। जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी 16वीं पुण्य तिथि पर पिथौरागढ़ के संस्कृति कर्मियों, कवि-लेखकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने याद किया। बीते शनिवार की शाम कुमाऊंनी मासिक पत्रिका आदलि कुशलि के कार्यालय में गिर्दा को उनकी कविता, गीतों पर चर्चा और जनगीतों के गायन के साथ याद किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम डॉ. परमानंद चौबे और बालिका चेतना ने गिर्दा के चित्र पर माल्यार्पण किया। चिंतामणि जोशी ने गिर्दा के संघर्षपूर्ण जन सरोकारी जीवन पर बात करते हुए कहा कि गिर्दा ने आम जन की उम्मीद के तमाम गीत लिखे, उन्हें संगीत दिए और आवाज भी दी। अब उनकी आवाज हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

हेम पंत, निर्मल शाह और भगवान रावत ने गिर्दा के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।
रचना शर्मा ने संस्कृति कर्मी जहूर आलम की लिखी कविता सलाम गिर्दा का वाचन किया। डॉ. ममता कन्याल ने कैसा हो स्कूल हमारा कविता के माध्यम से गिर्दा के शैक्षिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। नादभेद गंधर्वालय के निदेशक रवि शास्त्री, दीपक और विद्यार्थियों ने गिर्दा के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। गिर्दा के गीत जैंता घर जानू भलि है रहे के बाद उनकी आवाज को सदैव जीवंत रखने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शैक्षिक दखल के समन्वय संपादक राजीव जोशी, दिनेश भट्ट, विक्रम नेगी, लव कुश कुमार, बलवंत कुमार, डॉ. सरस्वती कोहली, डॉ. भावना पांडेय, कवयित्री मुन्नी पांडेय, होशियार सिंह ज्याला, हेमराज मेहता, रोहित कुमार, सोनी धौनी, सार्थक जोशी आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed