फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People upset due to muddy water coming from taps

Pithoragarh News: नलों से मटमैला पानी आने से लोग परेशान

Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
People upset due to muddy water coming from taps
पिथौरागढ़ के बजेटी क्षेत्र में आया दू​षित पानी। संवाद
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश के बाद पिथौरागढ़ नगर के कई हिस्सों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में मटमैला पानी आया। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने जल संस्थान से साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ रई, जाखनी, कुमौड़, बैंक रोड और बिण, बजेटी सहित कई हिस्सों में गंदा पानी आ रहा है। रई क्षेत्र के लोग गाड़ियों में पंडा धारे से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। लोगों को हर दूसरे दिन आरओ के फिल्टर साफ करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले दिनों नलों से पानी ही नहीं आ रहा था। अब बारिश के बाद दूषित पानी आ रहा है। यह पीने तो दूर नहाने और कपड़े धोने योग्य भी नहीं है। लोगों ने जल संस्थान से टैंकों को साफ कर साफ पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐंचोली, हनुमान मंदिर क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोग परेशान
पिथौरागढ़। विद्युत लाइन में काम होने कारण घाट पेयजल योजना में पानी लिफ्ट नहीं हो पाया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जल संस्थान ने कुछ देर पानी चलाकर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की। संवाद
कोट
आंवलाघाट पेयजल योजना से सिल्ट वाले पानी की आपूर्ति हो रही है जिस कारण पानी गंदा आ रहा है। इस संबंध में जल निगम को बता दिया गया है। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
--
पेयजल की किल्लत से जूझ रहे सुदर्का के ग्रामीण

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सुदर्का गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगाए गए छह संयोजनों में बहुत कम पानी आता है। वर्षों पूर्व स्वजल की ओर से बनी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल स्रोत सूखने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हरिओम का कहना है कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना में मरम्मत का कार्य तक नहीं किया गया है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार सुदर्का गांव के 250 से ज्यादा लोग पानी के लिए परेशान हैं। गांव के नौले, पोखरों का जीर्णोद्धार करने के बाद भी स्रोत सूख रहे हैं। ग्राम प्रधान सुदर्का भुवन सुतेड़ी ने बताया कि नाकोट सुदर्का के नाम से पेयजल टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल्द ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

----

खेतीखान सबस्टेशन के कर्मी धारे से पी रहे पानी
चंपावत। खेतीखान में यूपीसीएल के सबस्टेशन में पेयजल कनेक्शन नहीं है। कनेक्शन नहीं होने के कारण वहां तैनात चार कर्मी गधेरे का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गधेरे का पानी पीने के कारण कर्मियों को पीलिया भी हो चुका है। कई बार कर्मी अपने आला अधिकारियों से पेयजल संयोजन लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। उनका कहना है कि पेयजल कनेक्शन लगाया जाता तो उन्हें साफ पानी पीने को मिल जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed