{"_id":"65f9cd2cd39c815af80a59ff","slug":"people-upset-due-to-leakage-of-dirty-water-in-sampurnanand-park-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111392-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: संपूर्णानंद पार्क में गंदे पानी के रिसाव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: संपूर्णानंद पार्क में गंदे पानी के रिसाव से लोग परेशान
Tue, 19 Mar 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के संपूर्णानंद पार्क में बह रहा गंदा पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के घंटाकरण में संपूर्णानंद पार्क में नाली के गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के रिसाव के चलते बच्चे पार्क में खेल नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वच्छता का अभियान चलाने वाली नगरपालिका की ओर से पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। गोपाल बिष्ट, धीरज पुनेड़ा, गंगा पुनेठा, रेखा पुनेठा, कमला, खीमराज, कुंडल, राजू मेहता आदि ने शीघ्र नाली निर्माण और पार्क की सफाई करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन