{"_id":"6637bb55a4ac95ddd3067cdd","slug":"people-troubled-by-speed-bikers-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112955-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में स्पीड बाइकर्स से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में स्पीड बाइकर्स से लोग परेशान
Sun, 05 May 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों से लोग परेशान हैं। कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठ चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नगर की व्यस्ततम जीआईसी रोड, लिंक रोड, टकाना, कुमौड़, जाखनी आदि सड़कों पर स्पीड बाइकर्स से लोग परेशान हैं। इनकी बाइक चलाने की गति इतनी तेज होती है कि लोग दूर भागने में ही भलाई समझते हैं। अक्सर दुर्घटना करने के बाद ये बाइक सवार रफूचक्कर हो जाते हैं। इनकी तेज गति से बुजुर्ग, महिला और बच्चों का सड़कों पर से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
रविवार के दिन तो इन्हें किसी का खौफ ही नहीं रहता है। कई युवाओं ने तो अपने वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगा रखे हैं। इनकी कानफोड़ू आवाज से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है लेकिन कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने पुलिस से तेज रफ्तार और रेट्रो साइलेंसर लगाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद