{"_id":"5e0cd01e8ebc3e87c069826d","slug":"people-started-new-year-by-offering-prayers-in-temples-pithoragarh-news-hld367881435","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की नए वर्ष की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की नए वर्ष की शुरुआत
विज्ञापन
व वर्ष पर पिथौरागढ़ के मां उल्का देवी मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में नए साल की शुरुआत विशेष उत्साह के साथ हुई। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिकांश घरों में लोगों ने मीठे पकवान भी बनाए।
लोगों ने नए साल की पहली सुबह का स्वागत विशेष उमंग के साथ किया। मुनस्यारी और चौकोड़ी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में जाकर लोगों ने प्रकृति का आनंद लिया। पिथौरागढ़ में लोगों ने उल्का देवी मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य देवस्थलों में पूजा अर्चना की।
उल्का देवी मंदिर में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। थल के बालीश्वर मंदिर, गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर और पाताल भुवनेश्वर में भी लोगों ने पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। युवाओं ने चंडाक सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों में जाकर उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
शांतिपूर्वक मनाया थर्टी फर्स्ट का जश्न
पिथौरागढ़ जनपद में थर्टी फर्स्ट का जश्न शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर डांस पार्टियों का आयोजन किया गया था। रात में 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। नगर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर किसी तरह का हुड़दंग नहीं हुआ। नगर सहित आसपास के रूटों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर कोतवाल ओपी शर्मा जवानों के साथ गश्त पर रहे। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने अपनी मौजूदगी में वाहन चालकों की अल्कोमीटर से जांच कराई। रात को लोगों की सुविधा के लिए स्थान-स्थान पर अलाव भी जलाए गए थे।