{"_id":"5b994aea867a557eb2062046","slug":"people-reaching-district-headquarters-90-km-away-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बेड़ीनाग क्षेत्र के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय संघर्ष समिति चामाचौड़-पाताल भुवनेश्वर, चौड़मन्या के नेतृत्व में 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने सड़कों का निर्माण न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 39 दिनों से बेड़ीनाग में क्रमिक अनशन चला रही है।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि इलाके के लिए तीन सड़कें स्वीकृत हैं। पाताल भुवनेश्वर-मनगड़-चौड़मन्या 15.5 किमी लोनिवि, पाताल भुवनेश्वर-चौड़मन्या 5 किमी लोनिवि, राईआगर-भूल की अध्याली 10.7 किमी पीएमजीएसवाई डिवीजन के पास है, लेकिन अब तक इन सड़कों को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि वर्ष 2016 में इन सड़कों के निर्माण के लिए जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन चलाया गया था। तब सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया गया था। इन लोगों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उधर, बेड़ीनाग में बुधवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन