{"_id":"609978838ebc3e8da825ad6d","slug":"people-purchased-grossrey-pithoragarh-news-hld423981255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में हर तरफ भीड़, खरीदारी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में हर तरफ भीड़, खरीदारी कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच बाजारों में भारी भीड़ रही। शासन के नियमों की देरी के कारण व्यापारियों के साथ ही आम जनता परेशान रही। लोगों का कहना है कि सरकार लेट लतीफी कर सिर्फ खिलवाड़ कर रही है।
सोमवार को पिथौरागढ़ बाजार खुलते ही हर तरफ भारी भीड़ रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी। सड़कों पर सुबह से ही भागते वाहन और लोगों की भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा। नगर में सिर्फ सब्जी, डेयरी और राशन की दुकानें खुली रहीं। गांधी चौक सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ कम लेकिन बेवजह सड़कों पर घूमने वाले ज्यादा दिखाई दिए। केएमओयू स्टेशन में भी यही आलम रहा।
वाहनों की कतार और लोगों की भीड़ ही दिखाई दी। टकाना रोड, लिंक रोड, सिमलगैर बाजार, पुराना बाजार में भी भीड़ रही। बैंकों, पोस्ट ऑफिस में भी लोग अपने काम के लिए लाइन में नजर आए। मंगलवार से बंद की खबर के चलते हर कोई बाजार में अपने काम करने पहुंच गया। एटीएम में लोग सामाजिक दूरी के तहत नकदी निकालते रहे तो डेयरी की दुकानों में भी सुबह इसी तरह का नजारा नजर आया। व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन ने कहा कि सरकार को समय से गाइड लाइन तैयार करनी चाहिए। हर तबके का व्यक्ति सरकार की लेट लतीफी के कारण परेशान हो रहा है।
विज्ञापन
जमकर हुआ उल्लंघन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों, बैंकों, एटीएम सहित सब्जी की दुकानों में सामाजिक दूरी नजर नहीं आई। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भारी भीड़ रही। पिछले पांच दिनों के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार दिन में एक बजे तक खुला था। स्थानीय निवासी नेत्र सिंह और हरि सिंह ने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह से विफल हो गया। नगर की भीड़ से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। (संवाद)