फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People perform

भागीचौरा के लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 26 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
People perform

भागीचौरा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को भागीचौरा बाजार में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिजली के गंभीर संकट के बावजूद अब तक किसी कर्मचारी ने लाइन चेक करने का प्रयास नहीं किया है। उधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत ने कहा कि पिछले दिनों लाइन के पास आए पेड़ों की टहनियों को काटा गया था तभी से यह संकट पैदा हुआ है। इसे चेक कराया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक जोशी के नेतृत्व में एकत्रित उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली संकट से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। अन्य घरेलू कामों पर भी असर पड़ रहा है। लोग मोमबत्ती और लालटेन जलाकर रात गुजार रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो विद्युत विभाग के दफ्तर में तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन में गोविंद पोखरिया, लक्ष्मण पोखरिया, भूपेश कन्याल, मनोज जोशी, नारायण सिंह, मोहित कन्याल समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


कई इलाकों की बिजली सप्लाई भंग
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। खराब मौसम के दौरान जिले के कई इलाकों की बिजली सप्लाई भंग रही। गौरीहाट से आगे लाइन में खराबी आने से सीमांत से जुड़े दर्जनों गांवों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। विभाग के अधिकारी गुरुवार से फाल्ट ढूंढने में लगे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने शुक्रवार को लाइनमैन को साथ लेकर खुद लाइन का फाल्ट ढूंढने में मदद की। विद्युत विभाग के अवर अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि फाल्ट नहीं मिला है। पिथौरागढ़ से लाइनमैन बुलाए गए हैं। बिजली न होने से लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में भी 24 घंटे से बिजली नहीं
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है। गंगोलीहाट से बेड़ीनाग को आने वाली लाइन में पेड़ गिरने से यह व्यवधान हुआ है। उपभोक्ताओं में अव्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष पंत ने कहा है कि गंगोलीहाट की तरफ से आने वाली लाइन में अक्सर खराबी आती रहती है। यदि बेड़ीनाग की लाइन को थल से जोड़ा जाए तो ऐसी दिक्कतें नहीं आएंगी। बिजली सप्लाई भंग होने से गोरघटिया पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि टूटी लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। सप्लाई जल्दी बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed