फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People on hunger strike on hunger strike

चिन्हीकरण को लेकर आमरण अनशन पर डटे हैं लोग

Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
People on hunger strike on hunger strike
चिन्हीकरण की मांग को लेकर धारचूला में अनशन में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अंबेडकर पार्क स्थित अनशन स्थल पर मांग को लेकर नारेबाजी की गई। आमरण अनशन पर बैठे दुर्गा सिंह, भीम सिंह, दलीप सिंह, जोगा राम, गौर सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह और जयप्रकाश ने बताया कि मांग पूरी होने पर ही वह लोग अनशन समाप्त करेंगे।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 18 साल बाद भी आंदोलनकारियों को उनके हकों से वंचित रखना उत्तराखंड का अपमान है। कई वास्तविक आंदोलनकारी अब भी चिन्हीकरण से वंचित हैं। राज्य गठन के लिए संघर्ष करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। आंदोलन का संचालन नैन सिंह, भीमराज नबियाल, त्रिलोक नबियाल, पुष्कर सिंह, रमेश थलाल आदि कर रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जोगा राम को छोड़कर सभी आंदोलनकारी स्वस्थ पाए गए। जोगा राम के स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed