{"_id":"6528331122835c8d430b01ec","slug":"people-of-uttarakhand-send-love-through-letters-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5706-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उत्तराखंड के लोग चिट्ठियों से भेजते हैं प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उत्तराखंड के लोग चिट्ठियों से भेजते हैं प्यार
Thu, 12 Oct 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गुंजी में रं समाज की बुजुर्ग महिला के दोनों हाथों को पकड़कर कुशल क्षेम पूछते पीएम नरेंद्र मोदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उत्तराखंड का सदस्य हूं। इसलिए मुझे लोग छोटी हो या बड़ी खुशी चिट्ठियां भेजकर संदेश देते हैं। उत्तराखंड से मेरा लगाव बहुत गहरा है।
पीएम ने कहा कि मेरे लिए ये रास्ते कोई नये नहीं हैं और ना ही आप नये हैं। उत्तराखंड में हमेशा अपनेपन की अनुभूति साथ रहती है। इसी आत्मीयता से आप हमेशा मेरे से जुड़े रहते हैं। मुझे उत्तराखंड के लोग चिट्ठियों के साथ प्यार भी भेजते हैं। यहां के लोग मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ हमेशा खड़े रहे। यहां के लोग चिट्ठियां भेजकर सुधार की गुंजाइश भी बताते हैं। ये अपनापन ही है जो मुझे हमेशा उत्तराखंड से जोड़े रखता है। मैं आपका भाई, आपका बेटा हूं। एक समय जब देश में निराशा का माहौल था तब हम मंदिरों में जाकर देश की खुशहाली की कामना करते थे। आज देश की खुशहाली का समय आ गया है।
--
13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 13.5 करोड़ लोगों को सरकार ने गरीबी से उबारा है। इसे देखकर आज दुनिया अचरज कर रही है। ये सब मोदी ने नहीं आपने किया है इसका श्रेय आपको ही जाता है। संवाद
विज्ञापन
--
मां काली के जयकारे से बढ़ जाता है कुमाऊं रेजीमेंट का साहस
पिथौरागढ़। पीएम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए यहां की माताएं वीर सपूतों को जन्म देती हैं। जो देश की सरहदों पर सीमाओं की रक्षा करते हैं। मैं उन सभी वीर माताओं के चरणों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार और बद्री विशाल के जयकारों से जिस तरह से गढ़वाल रेजीमेंट का साहस बढ़ जाता है उसी तरह से गंगोलीहाट की मां काली के जयकारों से कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों का साहस दोगुना हो जाता है। संवाद
--
वन रैंक वन पेंशन का दिया लाभ
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। वर्षों से लंबित वन रैंक वन पेंशन का मामला भी हमारी सरकार ने सुलझााया। इसके तहत पूर्व सैनिकों को 70 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। संवाद
--
अच्छा आप हैं विधायक हरीश धामी
कुटी प्रधान धर्मेंद्र कुटियाल को भल छ हो कहकर संबोधित किया
गुंजी (पिथौरागढ़)। गुंजी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधायक धारचूला हरीश धामी का परिचय पीएम से कराया। पीएम मोदी ने विधायक की ओर देखा और कहा अच्छा आप हरीश धामी हो क्या। विधायक ने पीएम के पैर छूकर प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। वहीं पीएम ने कुटी प्रधान धर्मेंद्र कुटियाल को भल छ हो कहकर संबोधित किया। गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल और स्थानीय हरीश गुंज्याल ने कहा कि पीएम का गुंजी दौरा क्षेत्र को वैश्विक पहचान देगा। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रमुख राधा बिष्ट, लीला बंग्याल, नम्रता, हरीश गुंज्याल और हरीश धामी ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान व्यास घाटी के पांच गांवों के प्रधान अंजू रोंकली, सनम नबियाल, धर्मेंद्र कुटियाल, सुरेश गुंज्याल, बृजेश गर्ब्याल, बीडीसी सदस्य प्रियंका, व्यास ऋषि मेला कमेटी अध्यक्ष मदन नबियाल, आदि कैलाश मंदिर कमेटी अध्यक्ष पुनीत कुटियाल आदि लोगों ने गुंजी मनीला मंच में छलिया नृत्य प्रस्तुत किया। संवाद