{"_id":"66b50a24a6ba144c3b0a0ccf","slug":"people-of-simalkot-traveling-in-danger-on-bad-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-116500-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बदहाल सड़क पर खतरे में सफर कर रहे सिमलकोट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बदहाल सड़क पर खतरे में सफर कर रहे सिमलकोट के लोग
Thu, 08 Aug 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सिमलकोट सड़क पर जमा मलबा और पानी। संवाद
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के अंतर्गत सिमलकोट गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस पर खतरे के बीच सफर हो रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे और क्षतिग्रस्त कलवर्ट दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सड़क सुधारीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान संगीता देवी ने कहा कि सिमलकोट सड़क वड्डा और झौलखेत को जोड़ती है। सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है और बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। नाली निकास न होने और कलवर्ट क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बारिश का पानी और मलबा जमा हो रहा है। कई बार क्षतिग्रस्त नाली और कलवर्ट को ठीक करने की मांग की लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे हर रोज जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर सफर कर रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। संवाद
कोट-
कलवर्ट बनाने के लिए जिला योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। गड्ढे पाटने के लिए जेसीबी भेजी जाएगी।
केसी जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि, पिथौरागढ़।