{"_id":"5e0b83898ebc3e87e021a9e3","slug":"people-of-pithoragarh-will-get-dialysis-facility-pithoragarh-news-hld367764659","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में पिथौरागढ़ के लोगों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में पिथौरागढ़ के लोगों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल 2020 में जिले की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार की उम्मीद है। यहां के लोगों को डायलिसिस के लिए 210 किलोमीटर दूर हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को जिला अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।
पांच लाख की आबादी वाला पिथौरागढ़ जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बेहद पिछड़ा है। इस समय कई लोग किडनी की बीमारी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिले में अब तक डायलिसिस की सुविधा नहीं है। इसके लिए लोगों को हल्द्वानी या दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे मरीज को तो दिक्कतें होती ही हैं तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की कोशिश चल रही है। जिला अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित कर दी हैं। अस्पताल के ही तीन चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होते ही अस्पताल में डायलिसिस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
फरवरी से मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ.ऊषा गुंज्याल ने बताया कि मरीजों को जिला अस्पताल में शीघ्र डायलिसिस की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फोटो- 31पीटीएच 16पी-
...........
- 2
रामगंगा से बनेगी गंगोलीहाट के लिए पंपिंग पेयजल योजना
कालिका रावल
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के लिए रामगंगा से 32 करोड़ रुपये लागत की 1.2 एमएलडी की लिफ्ट पेयजल योजना बनेगी। इस समय गंगोलीहाट के लिए वर्ष 2012 में बनी शालीखेत लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की सप्लाई होती है।
आंवलाघाट से बनने वाली नई लिफ्ट पेयजल योजना विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से बनेगी। योजना से गंगोलीहाट नगर की आठ हजार आबादी को पानी मिलेगा। पेयजल निगम ने योजना का सर्वे कर लिया है। वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। योजना का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। नगर के आसपास के इलाकों को शालीखेत पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है। शालीखेत पंपिंग योजना से .5 एमएलडी पानी ही मिल पाता है। गंगोलीहाट नगर को रोज करीब 1.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। शालीखेत योजना में कम पानी होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।
............
बेलपट्टी की 22 हजार आबादी को सरयू नदी से मिलेगा पानी
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के पेयजल संकटग्रस्त बेलपट्टी के लिए सरयू नदी से 34 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। पेयजल निगम के गंगोलीहाट डिवीजन ने 2.5 एमएलडी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्टीमेट को शासन की मंजूरी भी मिल गई है। योजना के लिए नाबार्ड से धन मांगा गया है। इस योजना से बेलपट्टी की 22 हजार आबादी को पेयजल मिलेगा। 23 ग्राम पंचायतों के 202 तोक योजना से आच्छादित होंगे। पेयजल निगम ने सारी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
बेड़ीनाग को पानी देगी 35 करोड़ रुपये लागत की योजना
बेड़ीनाग नगर के लिए रामगंगा से 35 करोड़ लागत की एक एमएलडी की पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण होगा। पेयजल निगम गंगोलीहाट डिवीजन ने योजना का सर्वे कर लिया है। स्टीमेट बन गया है। वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। इस योजना से बेड़ीनाग की 8 हजार आबादी को पानी मिलेगा। बेड़ीनाग की पेयजल योजना विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से बनेगी। मुवानी के पास से रामगंगा से पानी लिफ्ट किया जाएगा।
::::::::::
गंगोलीहाट, बेलपट्टी और बेड़ीनाग की पेयजल योजना के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। बेलपट्टी योजना के स्टीमेट को शासन की मंजूरी भी मिल गई है। धन आवंटन होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। -अनूप पांडेय अधिशासी अभियंता पेयजल निगम गंगोलीहाट
:::::::::::
बेलपट्टी की योजना की फाइल वित्तीय स्वीकृति के लिए नाबार्ड को भेजी गई है। नाबार्ड से धन नहीं मिला तो योजना का निर्माण जल जीवन मिशन से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मार्च, अप्रैल तक बेलपट्टी पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले वित्तीय वर्ष में बेलपट्टी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग की पेयजल योजना के लिए वित्त की व्यवस्था हो जाएगी। - मीना गंगोला विधायक गंगोलीहाट