Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Daula Ward are troubled by the problem of water logging and roads

Pithoragarh News: दौला वार्ड के लोग जल भराव और रास्तों की समस्या से परेशान

Mon, 29 May 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
People of Daula Ward are troubled by the problem of water logging and roads
पिथौरागढ़ दौला वार्ड में सुनीगैर में घरों के आंगन में भरा बारिश के पानी। संवाद
पिथौरागढ़। नगर पालिका के दौला वार्ड में लोग जल भराव और रास्तों की समस्या से परेशान हैं। करीब पांच हजार की आबादी वाले वार्ड में बारिश के समय लोग चैन से नहीं सो पाते हैं। आंगन से लेकर घरों तक पानी घुस आता है। वार्ड में जगह-जगह बड़े-बड़े तालाब बन जाते हैं। बारिश के दौरान पवन विहान कॉलोनी, सुनीगैर समेत अन्य स्थानों में जल भराव हो जाता है। नाली से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेत तालाब में बदल जाते हैं।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम से नगर पालिका क्षेत्र में वर्ष 2018 में दौला को शामिल कर नया वार्ड बना दिया गया। विरोध के बाद भी ग्राम पंचायत को पालिका में शामिल किया लेकिन वार्ड बनने के बाद भी हालात नहीं बदले। सभासद से लेकर लोग इस समस्या को पालिका और प्रशासन के सामने रख चुके हैं लेकिन हर बारिश में तालाब बने खेत और घरों में घुसते पानी की समस्या नहीं सुलझी।
विज्ञापन


ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नाली से पानी की निकासी की व्यवस्था की गई थी लेकिन वार्ड की भूमि सेना की होने के कारण पक्का निर्माण कराना मुश्किल हो रहा है। सेना के अधिकारियों से वार्ता कर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। वार्ड की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान प्रमुखता के आधार पर हल करने के काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौला में चलना भी लोगों के लिए मुश्किल
पिथौरागढ़। वार्ड में लोगों के लिए चलना भी मुश्किल है। आंतरिक पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। समय के साथ यह और भी अधिक बदहाल होते जा रहे हैं। लोगों के लिए घरों तक दोपहिया वाहन लाना मुश्किल होता है। कई जगह अभी भी पक्के रास्ते नहीं है। बारिश में रास्ते लगातार और भी अधिक बदहाल हो रहे हैं।
--
बारिश के दौरान तो जीवन बेहद मुश्किल हो जाता है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी घर के आगे जमा हो जाता है। हर जगह पानी का तालाब नजर आता है। वार्ड के लोग मूसलाधार बारिश नहीं होने के लिए प्रार्थना करते हैं। - गीता तिवारी, स्थानीय, दौला वार्ड।

--
दौला को नगरपालिका में तो शामिल कर दिया गया, लेकिन दौला वार्ड की समस्याओं का समाधान चार साल में अभी तक नहीं हो सका है। जल भराव की समस्या पहले जैसी है। पैदल मार्ग बहुत ही बदहाल हैं। बारिश के कारण वार्ड के लोग परेशान रहते हैं। - भावना नगरकोटी, सभासद, दौला वार्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed