फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Daula Ward accused Municipal Corporation of arbitrariness in pithoragarh

Pithoragarh: लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- निगम बगैर सहमति के मनमाने तरीके से कर रहा निर्माण कार्य

Fri, 27 Sep 2024 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Sep 2024 01:23 PM IST
सार

दौला वार्ड के लोगों ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम बगैर लोगों की सहमति के मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने डीएम से वार्ड में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की।

विज्ञापन
People of Daula Ward accused Municipal Corporation of arbitrariness in pithoragarh
लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के दौला वार्ड के लोगों ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम बगैर लोगों की सहमति के मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने डीएम से वार्ड में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की।

बृहस्पतिवार को दौला वार्ड के लोग पूर्व सभासद भावना नगरकोटी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में वार्ड में कई विकास कार्य प्रस्तावित थे। इसकी सूची निगम को उपलब्ध कराई गई थी। निगम ने इन कार्यों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किए हैं। जो काम पूर्व में किए गए हैं, निगम उन्हीं कामों को दोबारा कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। लोगों ने कहा कि निगम की इस कार्यशैली की जांच होनी चाहिए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेने की मांग की। चेतावनी दी कि निगम की मनमानी नहीं रुकी तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी : मथुरा दत्त जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कविता पुजारा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, चंद्रा मेहरा, हेमा धामी, भावना धामी, मोहन सिंह गुंज्याल, विद्याधर कापड़ी, भूपेश नगरकोटी सहित अन्य लोग शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed