फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress state vice president Mathura Dutt Joshi cornered the government over the poor condition of NH

Pithoragarh News: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी : मथुरा दत्त जोशी

Thu, 26 Sep 2024 04:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 04:11 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी का परिणाम है। 

विज्ञापन
Congress state vice president Mathura Dutt Joshi cornered the government over the poor condition of NH
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी का परिणाम है। तीन जिलों की लाइफलाइन यह सड़क आए दिन बंद होने से पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर की जनता परेशानी से जूझ रही है। सरकार को डेंजर जोन का स्थायी ट्रीटमेंट करना चाहिए ताकि तीनों जिलों की जनता को राहत मिल सके। यह बात कही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने।

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने ऑलवेदर सड़क को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह सड़क तीनों जिलों की लाइफलाइन है। इसे ऑलवेदर सड़क का नाम दिया गया है। इसके विस्तारीकरण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए। हालात यह हैं कि आए दिन सड़क के बंद होने से तीनों जिलों की जनता महंगाई सहित अन्य परेशानियों से त्रस्त है। आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों को सब्जी नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाने का बयान देकर बोरा ने आखिर किसपर साधा निशाना, कहा- मेरे साथ हुई साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों की रोजी-रोटी छिन गई है। सरकार प्रदेश की सड़कों को बेहतर करने की बात कर रही है लेकिन टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क की हालत पहले से खराब हो गई है। कहा यदि वास्तव में सरकार सीमांत के लोगों की परेशानी से वाकिफ है तो उसे ऑलवेदर सड़क पर बने डेंजर जोन और दरकती पहाड़ियों के स्थायी ट्रीटमेंट के प्रयास करने चाहिए ताकि हर समय इस पर आवाजाही सुचारु रहे। कहा भाजपा सरकार के विकास के सभी दावे फेल हैं और वह जनता को छल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed