{"_id":"5e8c9f6d8ebc3e76cd7ec4e8","slug":"people-gathered-in-collectorate-to-get-vehicle-passes-pithoragarh-news-hld3794808155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पास बनवाने के लिए कलक्ट्रेट में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पास बनवाने के लिए कलक्ट्रेट में उमड़े लोग
विज्ञापन
पास बनाने के लिए कलक्ट्रेट पहुँचे लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिले के भीतर भी आवागमन के लिए वाहनों के पास की जरूरत पड़ रही है।
वाहनों के पास बनाने के लिए मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जिले के धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, अस्कोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट, थल, बेड़ीनाग, पीपली, झूलाघाट आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पिथौरागढ़ शहर में भी रहते हैं। इनमें बच्चों की शिक्षा और नौकरी करने वालों की सबसे अधिक संख्या है। लॉकडाउन के कारण वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। ऐसे में कई लोग गांवों में तो कुछ शहरों में फंसे हुए हैं।
इस समय घाटी वाले क्षेत्रों में फसल भी तैयार होने लगी है, लेकिन लोग गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसको देखते हुए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पास बनाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी 50 से अधिक लोग वाहन को अनुमति देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों की भीड़ देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर सभी लोगों के आवेदन जमा कराए गए। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने बताया कि केवल अति आवश्यकीय कार्य के लिए ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है।