फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: एक मंजिला भवन बनाने की ली अनुमति, खड़े कर दिए दो से तीन मंजिला भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। नगर में प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ भवन निर्माण के मामले सामने आए हैं। एक मंजिला भवन बनाने की अनुमति लेकर नगर में दो से तीन मंजिला भवन खड़े कर दिए गए हैं। प्राधिकरण ने ऐसे 230 मामले पकड़े हैं और संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। भवन स्वामियों ने प्राधिकरण को करीब दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र में विकास प्राधिकरण लागू है। यहां भवन निर्माण के लिए प्लान और नक्शा पास कराना जरूरी है। प्राधिकरण से अनुमति लेकर ही भवन निर्माण हो सकता है। नगर में लोग प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण कर रहे हैं। खुद प्राधिकरण ने ऐसे मामले पकड़कर इसका खुलासा किया है। अधिकारियों के मुताबिक 230 ऐसे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें एक मंजिला भवन बनाने की अनुमति ली गई। इसी के अनुरूप नक्शा और प्लान पास कर राजस्व जमा किया गया। इससे उलट संबंधितों ने दो से तीन मंजिला भवन खड़े कर दिए। ऐसा करने से प्राधिकरण को करीब दो करोड़ के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। प्राधिकरण ने संबंधित को नोटिस भेजते हुए इनके खिलाफ वाद दायर किया है। अब संबंधित भवन स्वामियों को नक्शा और प्लान पास कर राजस्व जमा करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भवनों का किया प्लान पास, बना दिया व्यावसायिक भवन
पिथौरागढ़। नगर में भवन बनाने के नाम पर बड़ा घालमेल किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक लोग आवासीय भवनों का प्लान पास कर इनकी जगह व्यावसायिक भवन खड़े कर रहे हैं। ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। इनमें संबंधित को नोटिस जारी किया है। आवासीय भवनों का प्लान और नक्शा पास करने के बाद व्यावसायिक भवन बनाकर इनमें व्यापारिक प्रतिष्ठान, मैकेनिक, हार्डवेयर सहित अन्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है।

प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ भवन निर्माण के मामले सामने आए हैं। संबंधित को नोटिस जारी कर इनके खिलाफ वाद दायर किया गया है। प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
योगेंद्र सिंह, एडीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed