फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बंद रहेंगे सभी निजी अस्पताल

Fri, 16 Aug 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। जिले में आज सभी निजी चिकित्सालय बंद रहेंगे और मरीजों को यहां इलाज नहीं मिलेगा। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ गैगं रेप और उसकी हत्या से आक्रोशित आईएमए से जुड़े सभी निजी चिकित्सकों ने अपने अस्पताल और क्लीनिक बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में सीमांत के निजी चिकित्सकों में भी खासा आक्रोश है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के पदाधिकारियों ने बैठक कर घटना पर आक्रोश जताते हुए शनिवार यानि आज सभी निजी चिकित्सालय और क्लिनिक बंद करने का निर्णय लिया। आईएमए के जिला सचिव डॉ. जेसी गड़कोटी ने कहा कि ड्यूटी में तैनात महिला चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध हुआ है। ऐसे में चिकित्सकों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

कहा कि सभी चिकित्सक शनिवार सुबह छह से रविवार सुबह छह बजे तक अपने अस्पताल और क्लीनिक पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। ओपीडी और इमरजेंसी भी बंद रहेगी। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आरके खर्कवाल, उपाध्यक्ष डॉ. पीएस बसेड़ा, संयुक्त सचिव डॉ. मयंक बिष्ट, डॉ.अतुल बिष्ट, डॉ. नीतू बिष्ट, डॉ. पीसी पंत सहित कई पदाधिकारी और निजी चिकित्सक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक करेंगे कार्य बहिष्कार

पिथौरागढ़। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों ने 24 घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में शनिवार सुबह छह बजे से ओपीडी बंद रहेगी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. मृगांक शुक्ला ने कहा कि कोलकाता के एक अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। सरकार को स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। संवाद.
जिले के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

चंपावत/टनकपुर। कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक की हत्या से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया, डॉ. यशमोहन सोनी, अजय, शौर्य, धनंजय पाठक, कृतिका अवस्थी, नरेंद्र चौहान, हिमांशु पांडे, प्रदीप बिष्ट आदि ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। टनकपुर में आक्रोशित चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने उप जिला अस्पताल परिसर में हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी, डाॅ. एलएम रखोलिया, प्रभा जोशी, जितेंद्र जोशी, मानवेंद्र शुक्ला, आफताब अंसारी, भारती, फार्मेसिस्ट महेश भट्ट, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल, प्रियंका, जीवन कुमार, रेनू जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद

आज सिर्फ इमरजेंसी में होगा मरीजों का इलाज

चंपावत। जिले के अस्पतालों में कोलकाता आरजी कर कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में चिकित्सक शनिवार को पूरी तरह कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। ऐसे में मरीजों को सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज मिलेगा। प्रभारी सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि शनिवार को जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। ऐसे में मरीजों का इलाज सिर्फ इमरजेंसी में ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आपातकालीन सेवा, पोस्ट मार्टम और वीआईपी डयूटी पर ही चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed