{"_id":"68505969ad9eacd237021795","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-129143-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आपदा प्रभावित परिवारों ने की मकान निर्माण की दूसरी किस्त देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आपदा प्रभावित परिवारों ने की मकान निर्माण की दूसरी किस्त देने की मांग
Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा धापा के आपदा प्रभावित परिवारों को अभी तक आवासीय भवनों की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। आपदा प्रभावितों ने दूसरी किस्त देने की मांग की है।
प्रभावित परिवारों ने डीडीहाट युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में मुनस्यारी तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से डीएम, मुख्यमंत्री, कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेजा। कहा कि चार साल बीतने के बाद भी मकान की दूसरी किस्त नहीं दी गई है। जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि अब तक 18 परिवारों को दूसरी किस्त का धन नहीं मिला है। पीड़ितों के मकान अधूरे हैं। प्रभावित परिवारों को एक सप्ताह के भीतर दूसरी किस्त की धनराशि देने की मांग की है।
यदि मांग पर अमल नहीं होता है तो 23 जून को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी में प्रदर्शन और पंचायती चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
मांग में केदार सिंह, जगत सिंह, राम सिंह, हंसा देवी, दीपा देवी, चंद्रा देवी, निर्मला देवी, नरू राम, गोमती देवी, डौली देवी, गीता देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, प्रेमा देवी, त्रिलोक राम, भगम राम, नारायण सिंह, हीरा सिंह शामिल हैं। संवाद