फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people face the problems.

Pithoragarh News: आठ दिवसीय ऐतिहासिक जोरावर ट्रेल बाइक रैली का हुआ समापन

Mon, 16 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
पिथौरागढ़। पंचशूल ब्रिगेड की ओर से आयोजित आठ दिवसीय ऐतिहासिक जोरावर ट्रेल बाइक रैली का समापन हो गया है। समापन अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम लेलू में आयोजित पंचचूली सिंफनी संगीत समारोह में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी का 119 इंडिपेंडेंट इन्फेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने स्वागत किया। ब्रिगेडियर पठानिया ने मेजर जनरल राजेंद्र राय, एसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, उत्तर भारत क्षेत्र के साथ-साथ जोरावर ट्रेल बाइक रैली के राइडर का भी स्वागत किया। इस बाइक रैली में चार महिलाओं सहित 23 बाइकर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह रैली जनरल जोरावर सिंह की विरासत से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरी। इसमें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब, काली माता मंदिर, ओम पर्वत, पुराना लिपुलेख दर्रा, आदि कैलाश और पार्वती कुंड शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि पंचाचूली सिंफनी संगीत महोत्सव का यह पहला संस्करण पिथौरागढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मील का पत्थर हो सकता है। यह क्षेत्र की समृद्ध संगीत विरासत और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने में मददगार साबित होगा। संगीत समारोह में कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें स्थानीय गायकों, केके म्यूजिकल ग्रुप और कमलजीत ढकरियाल की संगीतमय प्रस्तुतियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को नृत्य प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। इनमें छलिया नृत्य और रं सांस्कृतिक नृत्य भी शामिल रहा। इस अवसर पर मेजर जनरल राजेंद्र राय, एनसीसी कैडेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed