{"_id":"684db4bb87d50812750e721e","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-129069-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम चक्र में बदलाव से एक माह पहले ही बंद हुआ यारसा गंबू का दोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम चक्र में बदलाव से एक माह पहले ही बंद हुआ यारसा गंबू का दोहन
Sat, 14 Jun 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम चक्र में आए बदलाव से उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली शक्तिवर्द्धक कीड़ा जड़ी यारसा गंबू का दोहन इस बार एक माह पहले ही बंद हो गया है। लगातार हाे रही बारिश के कारण बुग्यालाें में घास उगने से यारसा गंबू ढूंढना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण गांवों की ओर लौटने लगे हैं।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में सबसे अधिक यारसा गंबू पाया जाता है। कीड़ा जड़ी दोहन के लिए ग्रामीणों को दस हजार से लेकर 14 हजार फीट की ऊंचाई तक जाना होता है। आज से पांच वर्ष पूर्व तक ग्रामीण बर्फ पिघलते ही अप्रैल माह में बुग्यालों में जाकर कीड़ा जड़ी का दोहन करते थे। इसके बाद जुलाई पहले या दूसरे सप्ताह में लौट आते थे। हाल के वर्षों में उच्च हिमालयी क्षेत्र का मौसम बेहद तेजी से बदला है। इस साल जमकर हिमपात हुआ था।
स्थानीय ग्रामीणों को बर्फबारी होने से यारसा गंबू के अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी लेकिन अप्रैल और मई माह में भी रुक-रुककर बर्फबारी हाेती रही। इससे हजारों फुट की ऊंचाई पर टेंटों में रह रहे ग्रामीण पूरे दिन यारसा गंंबू नहीं निकाल सके। ग्रामीणों के अनुसार हिमपात के साथ ही लगातार बारिश होने से इस साल बुग्यालों में जल्दी घास उग आई है। इससे मिट्टी में दबे यारसा गंबू की तलाश कर पाना आसान नहीं हो रहा है। इसके चलते उन्हें जल्दी लौटना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम चक्र में बदलाव और लगातार यारसा गंबू का दोहन होने से बुग्यालों में साल दर साल कीड़ा जड़ी कम होती जा रही है। जिन बुग्यालों से ग्रामीण एक दशक पूर्व तक 10 किलो कीड़ा जड़ी लाते थे, वहां आज लगभग एक या दो किलो ही यारसा गंबू मिल पा रहा है।
विज्ञापन
यारसा गंबू का वैज्ञानिक नाम काॅर्डिसेप्स साइनेसिस है। इसमें प्रोटीन और विटामिन पाए जाने से इसे बेहद शक्तिवर्द्धक माना जाता है। चीन में इससे टॉनिक सहित महंगी दवाएं तैयार की जाती हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम वर्तमान में 15 लाख रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच चुके हैं। भारत में इस शक्तिवर्धक कीड़ा जड़ी का पता साल 1998 में चला था। भारत में इसका उपयोग पता नहीं होने से बुग्यालों से निकाली गई कीड़ा जड़ी को आज भी नेपाल के रास्ते चीन भेजा जाता है।
कीड़ा जड़ी दोहन के लिए बुग्यालों में अप्रैल में पहुंच गए थे। पहले लगातार बर्फबारी हुई फिर लगातार बारिश, इससे सीजन एक महीने पहले ही खत्म हो गया। अब बुग्यालों में कीड़ा-जड़ी नहीं मिल रही है। इससे धीरे-धीरे लोग वापस गांव आने लगे हैं।
- चंद्र सिंह।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीड़ा जड़ी जल्द उग आई थी। जिस बुग्याल में कीड़ा-जड़ी को अब बाहर निकलना चाहिए था वहां समय से पहले ही कीड़ा जड़ी बर्फ से बाहर निकल आई थी। पहले की अपेक्षा कीड़ा जड़ी का उत्पादन बेहद कम हो गया है।
- रमेश
मैंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी तीन महीने के लिए राशन पहुंचाया था। अब बुग्यालों में घास उग आई है। कीड़ा जड़ी नजर नहीं आ रही है। एक महीने का राशन अब भी वहीं रखकर आया हूं।
-पुष्कर सिंह।