{"_id":"67605f2a5816fa3e1805c813","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-121458-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी के आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक नहीं, मरीजों का दर्द समझेगा कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी के आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक नहीं, मरीजों का दर्द समझेगा कौन
Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पच्चीस हजार की आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला मवानी दवानी के आयुर्वेदिक अस्पताल में तीन माह बाद भी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों स्वास्थ्य सुविधा अभाव में 100 किमी दूर सफर कर जिला अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
बंगापानी क्षेत्र के 26 से अधिक गांव के लोगों के पास उपचार की बेहतर सुविधा नहीं है। अस्पताल के नाम पर तहसील मुख्यालय से करीब पांच किमी की दूरी पर मवानी दवानी में आयुर्वेदिक अस्पताल है, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं है।
इस अस्पताल पर बंगापानी समेत मवानी दवानी, माणी धामी, धामी गांव, मदरमा, सेलमाली, दाखिम, आलम दारमा, सेरा, शिलिंग, सिरतोला, छोरीबगड़, बांसबगड़, मोरी, लुमती समेत 26 गांव की 25,000 की आबादी निर्भर है। यहीं नहीं सड़क सुविधा से विहीन कई गांव के लोगों उपचार के लिए पैदल चलकर अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक के अभाव में अस्पताल पहुंचे मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है। जल्द चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
100 किमी दूरी तय कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी मजबूरी
पिथौरागढ़। बंगापानी से 15 किमी की दूरी पर स्थित मदकोट में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक अस्पताल हैं, लेकिन यहां पर भी लोगों को सही से उपचार नहीं मिलता है। अस्पताल में जरूरी दवा तो है, लेकिन जांच के नाम पर कुछ नहीं होता। सबसे ज्यादा दिक्कतें गर्भवतियों और गंभीर रूप से घायल मरीजों को होती है। उन्हें इलाज लिए 100 किमी दूरी तय कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। संवाद
अस्पताल में तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण पदोन्नति के आधार पर हुआ है। चिकित्सक के खाली पद को भरने के लिए निदेशालय स्तर पर कार्यवाही चल रही है। - डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, पिथौरागढ़।