फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: अर्धसैनिक बलों को नहीं मिल रही है मदिरा की सुविधा

Fri, 13 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष जगत सिंह सौन ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की यूनिट नहीं होने से इन बलों के सदस्यों को मदिरा की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मदिरा वितरण प्रणाली केंद्रीयकृत किए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा प्रदेश और जनपद स्तर पर अर्धसैनिक बल निदेशालय की स्थापना किए जाने की मांग की गई। कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सेना तरह अर्धसैनिकों को सभी सुविधाएं दिए जाने की घोषणा की थी। बावजूद इसके 10 वर्ष बीतने के बाद भी घोषणा को अमल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सेना को दिए जाने वाले एमएसपी की तर्ज पर उन्हें भी अर्धसैनिक सर्विस पे दिए जाने, सीसीएस नियम से हटाकर अलग नियम और मंत्रालय बनाए जाने, जिला स्तर पर सीजीएचएस की सुविधा दिए जाने की मांग उठाई। सम्मेलन में आय-व्यय का विवरण भी रखा गया। संचालन उपाध्यक्ष इंद्र चंद रजवार ने किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी कमांडेंट लक्ष्मण सिंह मेहता, सचिव छवि लाल वर्मा, जमन सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, आन सिंह महरा, पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed