फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people face the problems.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में जलापूर्ति ठप, एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

Fri, 06 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
पिथौरागढ़। नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जलापूर्ति ठप रहने से पानी की दिक्कत हो गई है। पहले दिन बिजली कटौती तो दूसरे दिन बांस पंप हाउस में केबल जलने से आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ। लगातार दो दिन तक जलापूर्ति ठप रहने से एक लाख से अधिक की आबादी खासी परेशान है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

चंडाक सब स्टेशन में कैपेसिटर बैंक स्थापित करने से बीते बुधवार छह घंटे तक बिजली कटौती रही तो आंवलाघाट पंपिंग योजना से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो सका। ऐसे में दूसरे दिन नगर के आधे से अधिक हिस्से में जलापूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों को जल्द नल से पानी आने की उम्मीद थी। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब आंवलाघाट योजना के बांस पंप हाउस में केबल जलने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। पूरी रात योजना के पंप नहीं चले और पेयजल टैंकों तक पानी न पहुंचने से नगर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी जलापूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जल निगम पानी लिफ्ट करने के लिए बिजली का इंतजार करता रहा लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी केबल ठीक नहीं की जा सकी। ऐसे में आंवलाघाट से पूरे दिन सिर्फ एक एमलडी पानी ही लिफ्ट हुआ जबकि नगर की डेढ़ लाख की आबादी की प्यास बुझाने के लिए हर रोज नौ एमएलडी पानी की जरूरत है। नल सूखे रहे और लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब पंप हाउस में नई केबल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई और आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट होना शुरू हुआ। नगर के टैंकों तक पानी की आपूर्ति तो शुरू हुई लेकिन लोगों को पेयजल के लिए और इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दौला टैंक में बदले गए गेट वॉल्व
पिथौरागढ़। दौला टैंक में बीते बुधवार रात अराजक तत्वों ने चार गेट वॉल्व तोड़ डाले थे। ऐसे में दौला, मखौलीगांव सहित आसपास के हिस्सों में जलापूर्ति ठप रही। जल संस्थान ने शुक्रवार को चारों गेट वॉल्व बदले लेकिन आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट न होने से इन क्षेत्रों में भी जलापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जल संस्थान के मुताबिक इन क्षेत्रों के लोगों को भी पानी के लिए शनिवार का इंतजार करना होगा।
आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट न होने से नगर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। दौला टैंक में गेट वॉल्व बदले गए हैं। शीघ्र व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।

सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
बांस पंप हाउस में केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। केबल बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। केबल जलना आम बात है।
नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल, पिथौरागढ़।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से बांस पंप हाउस से पानी लिफ्ट नहीं हो सका इससे दिक्कत आई है। दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से अब नगर के टैंकों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए अधिक समय तक पंपिंग करनी होगी।
रंजीत धर्मसक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed