फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: कांग्रेस ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्वीटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के दौरान गुंजी में प्रशासन ने सत्ता के दबाव में पूर्व सीएम, विधायकों और पूर्व विधायकों के कमरे खाली कराए जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ सरकार के चहेतों के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी सदस्य जगत बृथवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत, स्थानीय विधायक हरीश धामी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदि कैलाश यात्रा पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर उनके कमरे खाली करवा दिए जो गलत है। स्थानीय विधायक ने कमरों की अनुमति ली थी। इसके बाद ही जिला प्रशासन का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

कहा कि जिला प्रशासन ने विधायक, पूर्व सीएम की अनदेखी की है। इससे साफ है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सिर्फ सरकार के चहेतों के लिए काम करने का आदेश मिला है और वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। चेतावनी दी कि इसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मण सिंह महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, चंचल मेहता, कुंदन महर, जगदीश मेहता, जगदीश राणा, महेंद्र सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम और विधायकों के कमरे खाली कराने पर गंगोलीहाट में भी प्रदर्शन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा के दौरान गुंजी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित अन्य नेताओं के कमरे खाली करवाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कमरे खाली कर भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दिए गए। जिला प्रशासन ने ऐसा सरकार के दबाव में किया। पूर्व सीएम के साथ ऐसा बर्ताव प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा, विधानसभा यूथ अध्यक्ष आनंद बिष्ट, हयात सिंह, संजय, किशोर कुमार, राम सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद

विधायकों का अपमान करने का आरोप
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायकों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शास्त्री चौक में जिला प्रशासन और भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कहा कि आदि कैलाश की यात्रा के दौरान धारचूला एसडीएम ने गुंजी में तीन कमरों की व्यवस्था करवाई थी। जिला प्रशासन ने कमरे खाली कराए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रास्ते में कोई भी स्कॉट नहीं दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed