फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: विभाग के दिए फोन हो गए खराब कराया जा रहा ऑनलाइन काम

Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन काम के लिए नया फोन, 18 हजार रुपये मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार की तरफ से मिले मोबाइल फोन की गुणवत्ता सही नहीं होने से ये खराब हो गए हैं और उन पर ऑनलाइन कार्य थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचीं। संगठन की जिलाध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि सरकार ने पोषण ट्रेकर एप के माध्यम से लाभार्थियों को पोषाहार देने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए जो फोन दिए थे, खराब हो चुके हैं। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने खराब फोन विभाग के पास जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नया फोन देने, फोन रिचार्ज की धनराशि हर महीने देने, सीनियरिटी के हिसाब से मानदेय देने, 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय की मांग की। कहा कि लंबे समय से वे सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की मांग की कर रही हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। चेतावनी दी सभी मांगों को नहीं माना गया तो वे सड़कों पर उतरेंगी। इस मौके पर कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed