नए साल के स्वागत को पर्यटन स्थलों में लोग उमड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का पहला दिन और रविवार का अवकाश होने के कारण पर्यटन स्थलों में काफी संख्या में लोग पहुंचे। जिला मुख्यालय में छावनी क्षेत्र के महाराजके पार्क में भारी संख्या में लोग उमड़े। वैसे रविवार को महाराजके पार्क में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन रविवार को नए साल का पहला दिन होने के कारण कई लोग सपरिवार और बच्चों के साथ घूमने पहुंचे थे। घूमने के लिए आए लोगों ने कहा कि साल के पहले दिन को शांति और सुकून के साथ बिताना चाहिए। रविवार सुबह नगर के मंदिरों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही। घंटाकरण के शिव मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
मुनस्यारी में 31 दिसंबर पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए थे। रविवार को कई पर्यटक तो वापस लौट गए, लेकिन जो पर्यटक अभी यहां रुके हैं वह ठंड के कारण कमरों से बाहर नहीं निकले। डीडीहाट में लोग सुबह से ही सीराकोट, बैकुंठधाम के मंदिरों में पहुंचे। नगर में रविवार को एक-दूसरे को नए साल की शुभकामना देने का दौर चला। 31 दिसंबर पर यहां आमतौर पर शांति बनी रही। थाना प्रभारी गणेश सामंत ने बताया कि पूरी रात नगर में गश्त की गई।