फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People demonstrated against BRO

लोगों ने बीआरओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated against BRO
धारचूला तहसील में लोगों ने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला। तहसील मुख्यालय में लोगों ने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बीआरओ की लापरवाही के कारण सड़क मार्ग नहीं खुल पा रहे हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू के नेतृत्व में लोगों ने तहसील कार्यालय में एकत्र होकर बीआरओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नारे लगाए। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा के जौलजीबी-मुनस्यारी, तवाघाट-सोबला, दारमा, व्यास घाटी के बंद मार्गों को खोलने में भारी लापरवाही बरती जा रही है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तवाघाट सोबला, जौलजीबी-मुनस्यारी, धारचूला-सीपू पास सड़क मार्ग एक सप्ताह से बंद है। इस कारण देश से क्षेत्र का संपर्क कट गया है। अंजू रौंकली ने कहा कि विधायक हरीश धामी अपने संसाधनों से सड़क खोलने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को आवाजाही में दिक्कत के साथ ही मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नृप सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कार्यदायी संस्था कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे रही है। कहीं मशीनें तो कहीं ऑपरेटर नहीं हैं। प्रदर्शन में जीतू वर्मा, सिदार्थ सिंह कार्की, गजेंद्र नबियाल, अश्वनी नपलच्याल, संदीप वर्मा, अनिल बष्टि, पुष्कार, विक्रम राम, सौरभ रौंकली, पूरन सिंह आद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed