{"_id":"582f33764f1c1b7c22900e94","slug":"people-demonstrate-with-empty-vessel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तन लेकर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तन लेकर लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर विधायक के सामने रोष जताते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी कस्बे में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। बारिश के दौरान टूटी तड़ीगांव-मुवानी पेयजल योजना की मरम्मत नहीं होने से कस्बे में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को क्षेत्र के भ्रमण पर आए विधायक विशन सिंह चुफाल के सामने रोष जताया और खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधायक चुफाल ने मौके से ही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को फोन कर कहा कि यदि तीन दिन के भीतर पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर धरने पर बैठ जाएंगे। मुवानी घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम ने बताया कि तड़ीगांव-मुवानी पेयजल योजना की मुख्य टंकी पिछले दिनों बारिश के दौरान टूट गई थी। तब से योजना में पानी की सप्लाई ठप है। अब तक तो लोग प्राकृतिक स्रोतों से काम चला रहे थे, लेकिन अब स्रोतों का पानी कम हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुवानी कस्बे की पांच हजार की आबादी पानी को लेकर परेशान हो गई है। प्रदर्शन में राम सिंह राठौर, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, हेम पाल, श्याम सिंह कार्की, दीपक कार्की, हरीश राम, लीला भट्ट, कमला देवी, सुनीता जोशी, हीरा देवी, पुष्पा देवी आदि थे।
विज्ञापन