{"_id":"0a4bbefc2368de11fa130aa7314b8cc5","slug":"people-demonstrate-for-water-lodiagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए लोदियागैर के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए लोदियागैर के लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से त्रस्त लोदियागैर गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गांव के लिए योजना का निर्माण वर्ष 2013 में हो गया था लेकिन योजना से गांव तक एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा। गांव के किसी भी व्यक्ति को पानी का कनेक्शन तक जारी नहीं हुआ है। योजना के निर्माण में 40 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि लोदियागैर में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। विभाग के अधिकारी इन लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। 18 जनवरी को पेयजल संकट की जानकारी जल संस्थान को दी गई थी लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। गांव के लोगों की मांग है कि पेयजल योजना में की गई धांधली की जांच की जाए और हर घर को पानी उपलब्ध कराया जाए। ऐसा न होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। किसान क्लब के अध्यक्ष मदन लाल ने इस आशय का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में भरत कुमार, गोविंद लाल, वीरेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, कवींद्र मोहन, प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, मंगला देवी, शांति देवी, मीना देवी, प्रिया देवी, चंद्रकला, सुनीता, जानकी समेत तमाम लोग थे।