{"_id":"5a5e2da74f1c1b1d368b4c74","slug":"people-at-the-water-institute-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने जल संस्थान कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने जल संस्थान कार्यालय घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव करते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट बाजार और आसपास के इलाके में एक हफ्ते से पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने काफी देर तक नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन अपर सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट को सौंपते हुए पेयजल सप्लाई बाधित होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कुछ लोग मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं। इस कारण ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी नहीं चढ़ पाता। मोटर लगाने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, जिनसे भी पेयजल संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों ने पानी की सप्लाई व्यवस्थित होने तक टैंकर से पानी देने की मांग की। अपर सहायक अभियंता ने बताया कि जड़ियागाड़ नामक स्थान पर सड़क से पेयजल लाइन शिफ्ट की जा रही है। दो-तीन दिन में लाइन शिफ्ट हो जाएगी, उसके बाद पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। घेराव करने वालों में खड़क भंडारी, वीरजंग पाल, राम सिंह पाल, गणेश भट्ट, महेंद्र पाल, मदन लाल, गोविंद रावत, भुवन कुंवर आदि शामिल थे।
विज्ञापन