फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   'People are dying but the department is silent'

‘लोग मर रहे लेकिन विभाग मौन’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
'People are dying but the department is silent'
पिथौरागढ़ में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा आए दिन जंगली जानवरों के हमले में लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर वन विभाग और डीएफओ के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी प्रशासन और वन विभाग देखने के लिए तैयार नहीं है। वन विभाग के अधिकारी सरकारी धन की बर्बादी करने में लगे हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। तेंदुए की आवाजाही के कारण लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ट्यूलिप गार्डन निर्माण के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही उच्च हिमालय में रास्तों के नाम पर पैसों की बंदरबांट में जांच करने की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज ओझा ने कहा कि विभाग के भ्रष्टाचार सामने लाने के लिए कार्यों की जांच होनी चाहिए। कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, रोहित कोहली, शिवम पंत, शुभम कापड़ी, त्रिलोक बिष्ट, आशीष सुरकाली, शंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed