फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People affected by road widening will Movement

सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोग करेंगे आंदोलन

Wed, 20 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 20 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


जौलजीबी से लेकर धारचूला तक हो रहे एनएच चौड़ीकरण से 146 परिवार प्रभावित हो गए हैं। अब तक सीमा सड़क संगठन से मुआवजे के भुगतान की मांग कर रहे लोगों ने संघर्ष समिति का गठन कर दिया है। यह समिति न केवल प्रभावितों के मुद्दे उठाएगी, वरन न्याय दिलाने के लिए संघर्ष भी करेगी।
सड़क चौड़ीकरण के कारण जौलजीबी, बलुवाकोट, छारछुम, कालिका, निगालपानी, धारचूला के दर्जनों परिवार प्रभावित हो गए हैं। किसी की जमीन कट रही है तो किसी के मकान का हिस्सा चला गया है।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि सीमा सड़क संगठन ने कानून का भय दिखाकर उनकी संपत्ति को नुकसान तो पहुंचा दिया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया। अब इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एनएच प्रभावित संघर्ष समिति का गठन करते हुए गोविंद सिंह ठगुन्ना को अध्यक्ष, नारायण भट्ट और टीका प्रसाद को उपाध्यक्ष, ईश्वर प्रसाद को सचिव, शंकर दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष, जगत मर्तोलिया और कालूराम भारती को संरक्षक बनाया। इसके अलावा संघर्ष समिति में गोविंद सामंत, प्रसून दास, सुनपति देवी, डुंगर सिंह ग्वाल, विशन दत्त भट्ट, मदन राम, नरेंद्र सिंह, शंकर दिगारी, मक्खन लाल, आनंद ऐरी को सदस्य चुना गया। संघर्ष समिति की मांग है कि उनको कटी जमीन का वर्तमान रेट के हिसाब से भुगतान किया जाए। बेनाप भूमि का भी मुआवजा दिया जाए और प्रभावितों के विस्थापन की व्यवस्था की जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed