फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pensionar of Indo-Nepal

478 नेपाली पेंशनर भारत आए और 328 ने की नेपाल वापसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pensionar  of Indo-Nepal
जूलाघाट (नेपाल) प्रहरी कार्यालय में कागज चेक करवाते नेपाली पेंशनर। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाली पेंशनरों के लिए दूसरे दिन भी झूलापुल खोला गया। सीमा पुल खुलने के बाद 478 नेपाली पेंशनरों ने भारत में प्रवेश किया। सोमवार को देरी के कारण भारत में ही फंसे रह गए 328 लोगों ने पेंशन लेने के बाद नेपाल वापसी की। मंगलवार को नेपाली पेंशनरों के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सीमा पुल खुला रहा। एसबीआई की शाखा से 200 पेंशनरों ने करीब दो करोड़ रुपये निकाले। इस दौरान झूलाघाट बाजार में देर शाम तक भीड़ रही। पुल पर कंपनी कमांडर कृष्णानंद नगरकोटी और उनकी टीम ने पेंशनरों के कागजों की जांच की। नेपाली पेंशनरों के लिए पुल शुक्रवार तक खुलेगा।
विज्ञापन

स्टाफ न होने से बड़ी दिक्कत
झूलाघाट। पेंशनरों के लिए खुले सीमा पुल पर मेडिकल स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ गया है। पुलिस, एसएसबी और बैंक में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुल पर ड्यूटी के साथ ही अस्पताल में भी ड्यूटी देनी पड़ रही है। मंगलवार को पुल पर सुबह डॉ. कल्पित रौतेला, फार्मासिस्ट हरीश रावत, वार्डब्वॉय हेम भट्ट और दोपहर के बाद डॉ. प्रकाश पंगरिया, सुरेंद्र चौहान, रितिका नाथ तैनात रहे।
विज्ञापन

एसबीआई ने भीड़ की वजह से अतिरिक्त स्टाफ लगाया
झूलाघाट। नेपाल से आए पेंशनरों को सुविधा देने के लिए एसबीआई स्टाफ सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक काम कर रहा है। इसके लिए सिटी शाखा से लिपिक मनोज बिष्ट, देवलथल से पदम दत्त, एंचोली शाखा प्रबंधक कमलेश चंद्र जोशी को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। शाखा प्रबंधक विवेक यादव ने बताया पेेंशनरों की सुविधा के लिए जीवित प्रमाण पत्र भरवाकर तुरंत पेंशन दी जा रही है। मंगलवार को 200 पेंशनरों ने दो करोड़ रुपये की पेंशन निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed