पिथौरागढ़। प्रशासन की ओर से जीआईसी गौरीहाट में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धा, विकलांग आदि योजना की जानकारी देने के साथ तीन पेंशन फार्म जमा किए।
मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया जिसमें कृषि, उद्यान, वन, समाज कल्याण विभाग ने कृषि, खेती, गौरा कन्या धन आदि योजनाओं की जानकारी दी। बाल कल्याण विभाग ने तीन मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटे। पशुपालन ने 10 पशुओं और स्वास्थ्य विभाग ने 52 लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा बांटी। पंचायतीराज विभाग ने 10 परिवार रजिस्टर, दो जन्म प्रमाणपत्र, एक मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया।
शिविर लगाने के लिए गौरीहाट प्रधान रेखा देवी ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में खंड विकास अधिकारी आशा मेहता, सहायक विकास अधिकारी सोहन लाल वर्मा, खाद्य निरीक्षक तनुजा नेगी, रजनीश पांडे, मनोज धामी, नताशा पंत, प्रदीप धामी आदि मौजूद थे।