{"_id":"9b007e0bc1d37ea06d44f2c1cec23cb6","slug":"pcs-exam-the-students-discuss-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत ने पीसीएस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत ने पीसीएस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों से की चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने पिथौरागढ़ महाविद्यालय में संघ लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित प्रश्नों की संख्या 35 से 40 प्रतिशत करने का सुझाव रखा। कहा कि हिमाचल समेत कई राज्यों में पीसीएस परीक्षा में स्थानीय प्रश्नों को महत्व दिया जाता है। इस दौरान राज्य आंदोलन, चिपको आंदोलन को कक्षा 6 से लेकर 12 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया गया, ताकि पीसीएस परीक्षा में राज्य से आंदोलनों से संबंधित प्रश्न शामिल हो सकें। कांग्रेस नेता रावत ने विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स भी दिए। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि राज्य से अधिक से अधिक युवाओं के प्रशासनिक सेवा में जाने से राज्य को लाभ मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस पांगती की अध्यक्षता एवं डा. अजय शुक्ल के संचालन में हुई चर्चा में कांग्रेस नेता युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खीमराज जोशी, चंचल सिंह चौहान, ललित चुफाल, दीपक तिवारी, नितिन महर, डा. डीसी पांडे, डा. आरडी जोशी, डा. आशुतोष पांडे, डा. वीसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन