फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   patuvada ke graameenon ne lebaran se 50 meetar sadak banaee hai

पठक्यूड़ा के ग्रामीणों ने श्रमदान के हौसलों से बना ली 50मीटर सड़क ..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
patuvada ke graameenon ne lebaran se 50 meetar sadak banaee hai
पठक्यूड़ा में सड़क निर्माण कर रहे ग्रामीणों का विधायक प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र में ? - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पठक्यूड़ा के ग्रामीणों ने श्रमदान से 50 मीटर तक सड़क बना ली है। शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि जिला योजना के सदस्य गोकुल गंगोला और ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला ने मौके पर जाकर विधायक की तरफ से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पठक्यूड़ा में सड़क न होने से क्षेत्र से लगातार पलायन हो रहा था। ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान से सड़क बनाने का निर्णय लिया। उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है। ग्रामीणों ने पांच दिन में 50 मीटर सड़क का निर्माण कर दिया है। रोड बनाने की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि गोकुल गंगोला ने विधायक की ओर से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा की सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग से प्रस्ताव बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने पूर्व में की गई घोषणा के अंतर्गत सैम मंदिर में पेयजल टैंक बनाने का अनुरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ता चंचल राम ने भी सड़क निर्माण के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ललित पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश धानिक, ग्रामीण अध्यक्ष नवीन मेहरा, जिला मंत्री रमेश बोरा, सभासद कविता बिष्ट, दान सिंह मेहता, राजेंद्र प्रसाद, भगवान चंद, चंदन बिष्ट, रिंकू पंत, नंदन सिंह, फकीर राम, शेर राम, मनोज कुमार, दीपक राम, दानी राम समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed