फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients have to be referred from PHC Badalu after two o'clock

पीएचसी बड़ालू से दो बजे के बाद मरीजों को होना पड़ता है रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patients have to be referred from PHC Badalu after two o'clock
मूनाकोट/पिथौरागढ़। ब्लॉक की सबसे बड़ी बड़ालू पीएससी में दो बजे बाद मरीजों का इलाज नहीं होता है। दो बजे बाद क्षेत्र में कोई घटना होने पर मरीज को 16 किमी दूर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। तकनीशियनों के अभाव में अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन और पैथोलॉजी यंत्र जंग खाकर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के सबसे बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू के हाल बहुत बुरे हैं। दो बजे बाद अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। दो बजे बाद यदि क्षेत्र में कोई घटना तो अस्पताल में न तो डॉक्टर न ही कोई अन्य कर्मचारी मिलेगा। अस्पताल में तैनात डाक्टर रोज जिला मुख्यालय से आवाजाही करते हैं। सरकारी भवनों की हालत खराब होने के कारण यहां डॉक्टर का रहना मुश्किल है। दो बजे बाद आने वाले मरीजों को पिथौरागढ़ भेजने के लिए अस्पताल में 108 एंबुलेंस जरूर खड़ी रहती है। हालांकि प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि दिन में दो बजे बाद भी अस्पताल में चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन

10 साल पहले लग चुकी है मशीन
मूनाकोट। अस्पताल में दो एलएमओ सहित सभी पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। सरकार ने पीएचसी में एक्स-रे मशीन तो 10 साल पहले लगा दी, लेकिन मशीन के संचालन के लिए तकनीशियन नहीं भेजा। नेपाल सीमा से लगे इस अस्पताल में रोज 50 से अधिक बीमार इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टरों और स्टाफ के रहने के लिए बनाए गए भवनों में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। सरकारी भवनों के दरवाजे दीमक लगने से सड़ने लगे हैं। अस्पताल के भवनों कई सालों से रिपेयरिंग न होने के कारण वहां लगी पानी की टंकी भी गिर गई हे। ब्लॉक के अधिकांश बिमारों का इलाज करने वाले अस्पताल में भर्ती के लिए मात्र दो ही बेड उपलब्ध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
खून की जांच को 16 किमी की दौड़
मूनाकोट। बड़ालू अस्पताल में लगी पैथोलॉजी विभाग की मशीनों में मकड़ी का जाल बन चुका है। तकनीशयन के न होने से क्षेत्र के लोगों को शूगर जांच या अन्य किसी जांच के लिए भी 16 किमी की यात्रा करनी होती है।
---------------
फोटो विवरण-07पीटीएच01पी- मूनाकोट के बड़ालू अस्पताल में जंग लगे पैथोलॉजी के उपकरण ।
----------------
डीडीहाट विधानसभा के बड़ालू अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार ने कोई भी प्रयास नहीं किए। एक्स-रे मशीन में इतने पैसे खर्च कर तकनीशियन की तैनाती नहीं की गई। ये सिर्फ जनता के पैसों का दुरुपयोग है।

नवीन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, मूनाकोट।
------------
बड़ालू अस्पताल में डाक्टर सहित पूरा स्टाफ है। अस्पताल में एक्स-रे तकनीशियन और लैब तकनीशियन के लिए सीएमओ कार्यालय को बार-बार पत्र भेजा जा रहा है। अस्पताल में दो बजे बाद भी इमरजेंसी आने पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
डॉ. सचिन प्रकाश, प्रभारी चिकित्साधिकारी, मूनाकोट।
फोटो विवरण07पीटीएच02पी-- मूनाकोट के बड़ालू अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए लगे दो बैड।
फोटो विवरण-07पीटएच03पी मूनाकोट ब्लॉक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed