फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   parvataarohiyon ke shav khojane vaale dal ka hoga sammaan

पर्वतारोहियों के शव खोजने वाले आईटीबीपी के दल का 8 जुलाई को दिल्ली में होगा सम्मान

Sun, 07 Jul 2019 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो हल्द्वानी ब्यूरो
हल्द्वानी ब्यूरो Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
parvataarohiyon ke shav khojane vaale dal ka hoga sammaan

नंदा देवी ईस्ट में लापता सात पर्वतारोहियों के खोजने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जांबाजों का सोमवार 8 जुलाई को दिल्ली आईटीबीपी मुख्यालय में सम्मान होगा। बल के महानिदेशक एसएस बेसवाल दल को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से नंदा देवी ईस्ट गए सात विदेशी और एक भारतीय पर्वरोही अभियान के दौरान लापता हो थे। लापता पर्वतारोहियों की खोज के लिए एवरेस्ट विजेता आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में 13 जून से 11 सदस्यीय टीम ने खोज अभियान चलाया था। कुछ दिन पूर्व सात पर्वतारोहियों के शव टीम ने खोज निकाले थे। इनमें से सात पर्वतारोहियों के शव सकुशल वायु सेना के हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचाए थे। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मृत पर्वतारोहियों का पोस्टमार्टम हुआ था। पर्वतारोही दल के लीडर ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन का शव बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर खोज दल में शामिल सभी सदस्य नंदा देवी बेस कैंप के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से वायु सेना के हेलीकॉप्टर जरिए पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से टीम लीडर सोनाल के साथ ही सभी सदस्य वाहनों से दिल्ली रवाना हो हुए। टीम सोमवार को आईटीबीपी के डीआईजी (बरेली क्षेत्र) एपीएस निम्बाडिया के नेतृत्व में दिल्ली में आईटीबीपी के डीजी एस एस बेसवाल से मिलेगी। बल के डीआईडी निंबाडिया ने बताया कि अपरान्ह तीन बजे बल के महानिदेशक बेसवाल खोज बचाव दल के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। यह अभियान दुनिया का पहला अभियान है, जिसमें बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को खोज निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed